उत्तराखंड में यूके ट्रिपल एससी परीक्षा के पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं से संयम बरतने की अपील की है। सीएम धामी ने कहा है कि युवाओं के इस धरना प्रदर्शन और आंदोलन में राजनीतिक शुरू हो गई है। बहुत से ऐसे तत्व हैं जो अब उनके बीच पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उन्होंने युवाओं को आश्वासन दिया है कि इस मामले में ठोस कार्रवाई की जाएगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार हर उस छात्र-छात्रा के साथ खड़ी है जो प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल हो रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 25 हजार से अधिक नियुक्तियां पूरी पारदर्शिता के साथ कराई गई हैं। एक मामले में शिकायत आने पर एसआईटी का गठन किया गया है और सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की देखरेख में जांच हो रही है। धामी ने कहा कि परीक्षा एक माह के लिए स्थगित की गई है ताकि जांच पूरी हो सके। अगर किसी भी स्तर पर गड़बड़ी पाई जाती है तो छात्रों के हित में सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों से अपील की कि वे अफवाहों से दूर रहकर अपनी तैयारी पर ध्यान दें।
+ There are no comments
Add yours