उत्तराखंड में यूके ट्रिपल एससी परीक्षा के पेपर लीक मामले में कांग्रेस ने हाई कोर्ट के सिटिंग जज की देखरेख में सीबीआई जांच की मांग की है। देहरादून के गांधी पार्क में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेसी धरने पर बैठे हैं। वहीं बेरोजगार संघ के युवा भी सैकड़ो की तादाद में कितने कई दिनों से परेड ग्राउंड में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उन्होंने युवाओं को आश्वासन दिया है कि इस मामले में ठोस कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। अगर सही से जांच हो जाए तो बीजेपी की बड़ी मछली पकड़ में आएगी और 12 घंटे में सरकार गिर जाएगी। करन माहरा ने कहा कि अगर परीक्षा प्रश्न पत्र का एक पृष्ठ भी बाहर आता है तो पेपर लीक माना जाता है यहां पर सफाई दी जा रही है कि केवल तीन पन्ने ही बाहर आए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष में मांग की है कि इस पूरे मामले की हाई कोर्ट के सिटिंग जज की देखरेख में सीबीआई जांच हो।
+ There are no comments
Add yours