uksssc पेपर लीक मामला सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने- सामने

uksssc पेपर लीक मामला सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने- सामने

उत्तराखंड में UKSSSC की स्नातक स्तरीय पटवारी भर्ती परीक्षा के दौरान पेपर लीक को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं। एक और जहां विपक्ष ने इसको लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं तो वहीं भाजपा ने ऐसे लोगों पर सख्त एक्शन की बात कही है। रविवार को जैसे ही यह पेपर शुरू हुआ आधे घंटे के बाद पेपर का स्क्रीनशॉट बाहर आना कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है। इसको लेकर कई संगठन सड़कों पर उतरे हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने इस घटना पर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी के बड़े नेताओं के संरक्षण में हाकम सिंह जैसे लोग आगे बढ़ रहे हैं। परीक्षा के दौरान आयोग की लापरवाही को लेकर भी पहले सवाल उठाए जाते रहे हैं। अब इस तरह की घटना सार्वजनिक होने पर कांग्रेस के पास भाजपा सरकार पर हमला बोलने का एक बड़ा मौका भी मिल गया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा है कि सरकार ने सख्त नकल अध्यादेश कानून लागू किया है और जो लोग भी इस कार्य में लिप्त हैं उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जा रहा है और ऐसे लोगों की तीन पीढ़ियां भी याद रखेंगी। वहीं उन्होंने इस बात को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं कि इसके पीछे दूसरे अन्य लोगों की मंशा भी ठीक नहीं है, क्योंकि जिस महिला का नाम सामने आया है वह पुलिस में जाकर अपना पक्ष रखना चाहती थी लेकिन उसको बीच में ही रोक दिया गया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours