कुख्यात वाल्मिकी गैंग के विरुद्ध एसटीएफ का आपरेशन, 02 को किया गिरफ्तार 

कुख्यात वाल्मिकी गैंग के विरुद्ध एसटीएफ का आपरेशन, 02 को किया गिरफ्तार

हरिद्वार जिले में जमीनों की हेरा फेरी करने और कई अन्य मामलों में प्रवीण बाल्मीकि गैंग के सदस्य पार्षद मनीष बॉलर और उसके साथी पंकज इष्टवाल को गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ ने कुख्यात गैंगस्टर प्रवीण वाल्मीकि और उसके भतीजे मनीष बॉलर, पंकज इष्टवाल समेत 6 लोगों के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर मनीष बॉलर और पंकज इष्टवाल को थाना गंगनहर से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर बताया कि पिछले कुछ माह से गोपनीय सूचनाएं मिल रही थी। एसटीएफ के अनुसार पार्षद मनीष बॉलर लंबे समय से प्रवीण वाल्मीकि गैंग से जुड़ा हुआ था। गैंग का सरगना प्रवीण वाल्मीकि इस समय सितारगंज जेल में बंद है। हाल ही में इस गैंग ने कुछ इन्फ्लुएंसर्स समेत कई लोगों से रंगदारी मांगी थी। इन्हीं मामलों के आधार पर मनीष बॉलर की गिरफ्तारी हुई है। पार्षद मनीष बॉलर का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी हिस्ट्रीशीटर रह चुका है। फिलहाल एसटीएफ ने अवैध रूप से करोड़ों की संपत्ति की फ़र्ज़ी तरीके से पावर ऑफ़ एटॉर्नी के कागज़त बनाकर हेर फेर करने का आरोप है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours