सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड गैरसैंण के मालसी ग्राम सभा में रात्रि ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक सुरेश गड़िया, जिलाधिकारी चमोली, संदीप तिवारी, पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, मालसी की ग्राम प्रधान गीता नेगी और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामवासियों ने चौपाल के दौरान पेयजल, विद्यालय भवन, खेल मैदान एवं संपर्क मार्ग सहित विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। कार्यक्रम में सरकार द्वारा डीबीटी प्रणाली के माध्यम से योजनाओं की धनराशि सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाने की जानकारी दी गई, जिससे पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित हो रही है। सभी से आह्वान किया गया कि पहाड़ की चुनौतियों को समझते हुए सरकार के साथ मिलकर विकास की प्रक्रिया में सहयोग दें। वहीं ग्रामीणों द्वारा उठाई गई समस्याओं का शीघ्र और उचित समाधान करने की भी अधिकारियों ने बात कही। उन्होंने आश्वस्त किया कि राजकीय इण्टर कॉलेज के नए भवन का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। संपर्क मार्गों पर कार्य मनरेगा, जिला पंचायत योजना एवं जिला योजना के तहत किए जाएंगे। पेयजल समस्या के समाधान के लिए अधिकारी स्थलीय निरीक्षण करेंगे। जिन उपभोक्ताओं को बिना जल आपूर्ति के बिल प्राप्त हुए हैं, वे बिल निरस्त किए जाएंगे। जर्जर अवस्था में विद्यालय भवन का नवीनीकरण एवं खेल मैदान की व्यवस्था भी प्राथमिकता में रखी जाएगी।
सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मालसी ग्राम सभा में रात्रि ग्राम चौपाल का आयोजन
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours