केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल 19 जुलाई को रुद्रपुर में निवेश उत्सव कार्यक्रम के तहत एक लाख करोड़ की ग्राउंडिंग सेरेमनी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल 19 जुलाई को रुद्रपुर में निवेश उत्सव कार्यक्रम के तहत एक लाख करोड़ की ग्राउंडिंग सेरेमनी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर के मनोज सरकार स्टेडियम में पहुंच कर तैयारी का जायजा लिया। आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृहमंत्री अमित शाह होंगे और इसमें औद्योगिक संस्थानों की ओर से उत्तराखंड में एमओयू कर तीसरे चरण में एक लाख करोड़ की ग्राउंडिंग होगी। मुख्यमंत्री के सचिव विनय शंकर पांडे ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं और उत्तराखंड के लिए एक बड़ा आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने जा रहा है. 2023 में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 3 लाख 56 हजार करोड़ रुपए के MoU में से 28 फीसदी कन्वर्जन के साथ 1 लाख करोड़ रुपए की ग्राउंडिंग सेरेमनी में गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे।
+ There are no comments
Add yours