राजधानी देहरादून में शनिवार शाम हल्की आंधी में राजभवन के पास एक पेड़ गिर गया। गनीमत रही की पेड़ गिरने से कोई हताहत नहीं हुआ, हालांकि उस वक्त आवागमन जारी था। पूरा एरिया सैन्य एरिया है और सेना के जवान अपने वाहनों से आवाजाही करते रहते हैं। उसी वक्त सेना का एक ट्रक रास्ते से गुजर रहा था। रास्ते में गिरे पेड़ को हटाने के लिए सेना के जवानों ने मोर्चा संभाला और कुछ ही देर में उसकी डालियों को काटकर पेड़ को सड़क से हटाया, जिसके बाद आवागमन सुचारू हुआ। महत्वपूर्ण बात यह है कि राजभवन के चंद कदम दूरी पर ही यह घटना हुई है। राज भवन से थोड़ा आगे जाने पर मुख्यमंत्री आवास है और इस रूट पर वीवीआईपी का आना-जाना लगा रहता है।
+ There are no comments
Add yours