उत्तराखंड के चमोली जिले के नारायणबगड़ के रहने वाले युवक राजेश को 15 साल बाद अपने परिजनों से मिलने का मौका मिला है। इसके साथी उसे बंधुआ मजदूरी से भी मुक्ति मिली है। आपको बता दें कि करीब 15 साल पहले किसी बात पर नाराज होकर राजेश घर से भाग गया था। इसी दौरान वो पंजाब पहुंच गया और यहां उसकी मुलाकात गौशाला मालिक से हुई। तभी से यहां वो काम कर रहा है। काम न करने पर उसके साथ मारपीट की जाती, इसके साथ ही उसे खाने के लिए भी नहीं दिया जाता था। उसके बाद से युवक का अपने परिजनों के साथ किसी भी तरह का संपर्क नहीं रह गया था। सोशल मीडिया में युवक का वीडियो वायरल होने पर इसको संज्ञान में लेकर सांसद अनिल बलूनी ने पंजाब के राज्यपाल से इस पर ठोस पहल करने की बात की। युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर सांसद अनिल बलूनी के शेयर किए जाने के बाद पंजाब के राज्यपाल ने हस्तक्षेप किया। पुलिस ने युवक को गौशाला से छुड़ाया और उसके परिवार के पास भेज दिया है। गौशाला मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
सांसद अनिल बलूनी के प्रयासों से चमोली के युवक को मिली आजादी
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours