हल्द्वानी में हुई कार दुर्घटना में चार लोगों के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक

 

हल्द्वानी में कार दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। इसके साथ ही सीएम धामी ने कहा है कि उन्होंने ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं। आपको बता दें कि हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल से बच्चे की डिलीवरी के बाद किच्छा जा रहे परिवार की कार नहर में समा गई। घटना आज सुबह सात बजे मंडी समिति के गेट के सामने कैनाल नहर में हुई। सड़क हादसे में चार की दर्दनाक मौत हो गई। तीन गंभीर रूप से घायल हैं। कार में सवार महिला की जहां जान बच गई वहीं उसका तीन दिन पहले जन्मा बच्चा नहीं बच सका। उसके पति की भी मौत हो गई। इस घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हुई है। फायर स्टेशन के पीछे हुई इस घटना में तत्काल फायर कमिर्यो ने रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान एक फायर कर्मी नहर के बहाव में बह भी गया, लेकिन उसने कार चालक को भी बचाया व खुद भी अपनी जान बचाई।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours