बरसात में आपदा प्रबंधन को लेकर पूरी तैयारी

 

भौगोलिक दृष्टि से अन्य राज्यों से अलग पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में बरसात के मौसम में आपदा से निपटने की आपदा प्रबंधन विभाग ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। प्रदेश के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश की चेतावनी जारी की है। रुक-रुक कर विभिन्न जगहों पर बरसात का क्रम जारी है। ऐसे में आपदा प्रबंधन विभाग भी पूरी तरह से मुस्तैद है। सभी जिलों के जिला अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं के समुचित प्रबंधन के लिए कहा गया है। इसके अलावा हाल ही में आपदा प्रबंधन से जुटे तमाम विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें कई दिशा निर्देश दिए गए हैं। कुल मिलाकर बरसात के मौसम में आपदा जैसी स्थितियों से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग, जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, पीडब्ल्यूडी सहित सभी विभाग पूरी तरह से मुस्तैद हैं।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours