उत्तराखंड में केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं के बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वालों पर साइबर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। साइबर क्राइम के डिप्टी एसपी अंकुश मिश्रा ने लोगों से अपील की है कि वह केवल अधिकृत माध्यम से ही अपनी बुकिंग कराएं। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर सेवाओं के लिए आईआरसीटीसी ही अधिकृत है। ऐसे में जितने भी फर्जी वेबसाइट या फोन नंबर या व्हाट्सएप नंबर सामने आ रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 51 फर्जी वेबसाइट, 100 से अधिक मोबाइल नंबर और 30 व्हाट्सएप नंबर को बंद किया गया है। इसके साथ ही 56 बैंक अकाउंट को भी बंद किया गया है। साइबर क्राइम के डिप्टी एसपी अंकुश मिश्रा ने फर्जीवाड़ा से बचने की सबको सलाह दी है और कहां है कि अगर किसी के सामने इस तरह की कोई घटना आती है तो वह इसकी शिकायत साइबर पुलिस से करें।
हेली सेवा के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों पर कार्रवाई जारी
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours