रुड़की कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला की झपट्टा मार कर सोने की चेन लूट ली। दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार होने में कामयाब भी हो गए। सोने की चेन लूटने की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका एक विडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो गया है। विडियो में बाइक सवार दो बदमाश दिखाई रहे हैं। जिनमें से एक बदमाश बाइक से उतरकर महिला के पास जाता है और झपट्टा मारकर चेन लूट कर बाइक पर सवार होकर फरार हो जाता है। पुलिस अब सीसीटीवी वीडियो के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
+ There are no comments
Add yours