चारधाम यात्रा में 14 लाख तीर्थ यात्रियों ने अभी तक किए दर्शन

 

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने चरम पर है। चारों धामों के कपाट खुलने के बाद अभी तक 14 लाख से अधिक तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किए हैं। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ धाम, बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए तीर्थ यात्रियों के रजिस्ट्रेशन का क्रम लगातार जारी है। अभी तक 33 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने तीर्थ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराए हैं। प्रदेश के पर्यटन एवं तीर्थाटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान तीर्थ यात्रियों की संख्या कम हुई थी लेकिन अब एक बार फिर से लोग काफी तादात में सभी धर्मों में पहुंच रहे हैं। प्रदेश के पर्यटन एवं तीर्थाटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि इस साल कैलाश मानसरोवर यात्रा भी 30 जून से शुरू हो रही है कोरोना काल के 5 साल बाद शुरू हो रहे इस तीर्थ यात्रा में 50-50 तीर्थ यात्रियों का दल यात्रा के लिए जाएगा और 250 लोग इसमें शामिल होंगे।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours