इंडिया एलाइंस के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड राजभवन, देहरादून में राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से मुलाकात की है। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को एक ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन के माध्यम से हल्द्वानी हिंसा की न्यायिक जांच कराने की मांग की गई है। इसके साथी नैनीताल जिले के जिलाधिकारी और एसपी को तत्काल निलंबित करते हुए पद से हटाए जाने की भी मांग की गई है। वहीं ज्ञापन में राज्य सरकार के अतिक्रमण हटाओ अभियान पर भी सवाल खड़े किए गए हैं। आपको बता दें कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा हल्द्वानी में मौके पर गए थे और वहां के हालातो को लेकर उन्होंने जायजा लिया और सभी लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की।
इंडिया एलाइंस के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड राजभवन, देहरादून में राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से मुलाकात की
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours