उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन सरकार ने सदन में यूसीसी बिल को पेश किया। इस दौरान विधानसभा सत्र में प्रश्नकाल, और शून्यकाल को समय नहीं दिया गया। जिसका कांग्रेस ने विरोध किया। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह सदन के भीतर और बाहर सरकार के इस फैसले का विरोध किया। प्रीतम सिंह का कहना है की सरकार सत्र को कार्य संचालन नियमावली के विरुद्ध संचालित कर रही है। वहीं इस दौरान प्रीतम सिंह ने संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बहुमत के आधार पर UCC बिल को पारित कराने के बयान की भी निंदा की।
+ There are no comments
Add yours