मोदी के 12 साल ‘स्वर्णिम काल’- मुख्यमंत्री धामी

मोदी के 12 साल ‘स्वर्णिम काल’- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर उन्हें बधाई देते हुए इस कार्यकाल को देश के लिए स्वर्णिम काल बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बीते 12 वर्षों में जनहित और राष्ट्रहित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिन्हें देश लंबे समय तक याद रखेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और वैश्विक पहचान के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की अनेक योजनाओं का लाभ देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है और गरीब, किसान, युवा तथा महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है। उनके मार्गदर्शन में राज्य को कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाएं और योजनाएं मिली हैं, जिनसे प्रदेश के विकास को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि चारधाम ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना समेत अनेक योजनाएं उत्तराखंड के विकास की नई तस्वीर गढ़ रही हैं। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के चारों धामों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि वे स्वस्थ रहें और इसी प्रकार देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते रहें।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours