मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिंचाई और कृषि विभाग के 483 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

1 min read

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में सिंचाई और कृषि विभाग के 483 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए। इसमें सिंचाई के 473 और कृषि के 10 पद हैं। CM ने कहा नकल विरोधी कानून से भर्ती पारदर्शी हुई है। अब नौकरी मेहनत और प्रतिभा से मिल रही है। इसी का परिणाम है कि साढ़े 4 साल में राज्य में 33 हजार युवाओं को सरकारी रोजगार मिला। उन्होंने कहा उत्तराखंड की GSDP 7.23% और प्रति व्यक्ति आय 41% बढ़ी है। अब पहाड़ का युवा पलायन नहीं, संभावनाएं देख रहा है। इस मौके पर मंत्री सतपाल महाराज और गणेश जोशी भी मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours