पीएम मोदी का दौरा, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित है। जानकारी के मुताबिक पीएम इस दौरान दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे समेत कई विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। पीएम के दौरे को लेकर शासन और पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सुरक्षा, ट्रैफिक और रूट प्लान पर काम अंतिम चरण में है।

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। ड्यूटी चार्ट तय हो गया है, ट्रैफिक प्लान तैयार है। सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया जा रहा है और जल्द ही इसे फाइनल रूप दिया जाएगा। पुलिस मुख्यालय से लेकर फील्ड तक अलर्ट जारी है। वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए रूट डायवर्जन और पार्किंग प्लान भी फाइनल किया जा रहा है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours