देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में ओवरटेकिंग के विवाद में दो कार सवारों के बीच बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि स्कॉर्पियो कार में सवार व्यक्तियों ने फॉर्च्यूनर कार के टायर पर गोली चलाई, जिससे दुर्घटनावश मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति को गोली लग गई। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी कार सवार व्यक्तियों के संबंध में जानकारी की जा रही है।
देहरादून में ओवरटेकिंग के विवाद में फायरिंग, मॉर्निंग वॉक कर रहे व्यक्ति की मौत
Posted on by M.ADMIN
0 min read

+ There are no comments
Add yours