उत्तराखंड में गैस की डिलीवरी सुचारू रूप से जारी है और स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। उत्तराखंड के खाद्य आयुक्त आनंद स्वरूप ने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। पेट्रोलियम पदार्थों के वैश्विक संकट को देखते हुए कुछ समय के लिए समस्याएं जरूर आई थी, लेकिन अब सब कुछ सुचारु कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस की आपूर्ति लगभग सामान्य है और अस्पताल और शैक्षणिक संस्थाओं को भी नियमित आपूर्ति जारी है।खाद्य आयुक्त ने बताया कि व्यावसायिक गैस सिलेण्डर की आपूर्ति भी सुचारु की जा रही है और चारधाम यात्रा के लिए केंद्र सरकार से उत्तराखंड सरकार अतिरिक्त गैस की मांग करेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक बुकिंग से बचें, क्योंकि स्थिति पूरी तरह से सुचारू है और कमर्शियल गैस की डिलीवरी भी आराम से की जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले कमर्शियल सिलेंडरों की डिलीवरी आपातकालीन सेवाओं के लिए प्राथमिकता में थी, लेकिन अब हर जगह डिलीवरी का प्रावधान हो गया है। सरकार व जिम्मेदार अधिकारी बार-बार जनता से अपील कर रहे हैं कि किसी भी तरह से कोई पैनिक ना हो। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
उत्तराखंड में गैस की आपूर्ति सुचारू, खाद्य आयुक्त ने की अपील
Posted on by M.ADMIN
1 min read

+ There are no comments
Add yours