- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव-2026’ का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि चंपावत को आदर्श जिला बनाने के लिए विकास कार्यों की लंबी श्रृंखला जारी है। जिला अस्पताल में 20 करोड़ से 50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक निर्माणाधीन है, जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं को बड़ा विस्तार मिलेगा।
मल्टीस्टोरी पार्किंग और सड़कों के सुदृढ़ीकरण से जाम की समस्या पर निर्णायक प्रहार होगा। मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के तहत देवीधूरा वाराही मंदिर का विकास कार्य तेज है। माँ पूर्णागिरी मंदिर के लिए 45 करोड़ का रोपवे निर्माणाधीन है, जिससे धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाई मिलेगी।
टनकपुर से बनबसा तक शारदा रिवर फ्रंट विकसित होगा, जो धार्मिक स्थलों को जोड़ेगा। 55 करोड़ से टनकपुर-जौलजीबी मार्ग पर स्पान आर्च पुल और 33 करोड़ से सड़क सुधारीकरण कार्य जारी है। भारत-नेपाल सीमा पर 177 करोड़ का ड्राई पोर्ट क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई ताकत देगा। 57 करोड़ से साइंस सेंटर बन रहा है, जो विज्ञान और नवाचार को बढ़ावा देगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपावत को साहसिक पर्यटन का राष्ट्रीय हब बनाने का लक्ष्य है, जिसमें पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग आदि आयोजन होंगे। उन्होंने कहा कि विकास भी और विरासत भी के संकल्प के साथ चंपावत को आदर्श जिला बनाने की घोषणा की। 😊
+ There are no comments
Add yours