चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुटा रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन

रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुटा हुआ है। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने हाल ही में गढ़वाल मंडल आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रम में घोड़ा खच्चर एसोसिएशन, डांडी कांडी एसोसिएशन, होटल एसोसिएशन और व्यापार मंडल के साथ बैठक की। इस बैठक में चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।जिलाधिकारी ने बताया कि पिछले वर्षों में यात्रा के दौरान आई समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और हर तरह की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इस समय जमकर बर्फबारी हुई है और उसका लुत्फ उठाने के लिए काफी संख्या में पर्यटक भी पहुंच रहे हैं।

चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने विभिन्न व्यवस्थाएं की हैं। भीमबली से केदारनाथ तक एक वैकल्पिक मार्ग तैयार किया गया है, लेकिन अभी वहां पर मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि बिजली, पानी और अन्य सुविधाओं के लिए कार्य किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर इस मार्ग का प्रयोग इस यात्रा के दौरान किया जा सकता है, लेकिन 2027 की यात्रा तक सभी सुविधाएं मुहैया हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि यात्रा सुगम, सुखद और सुरक्षित हो। इसके लिए विभिन्न विभागों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इससे यात्रियों को सुविधा होगी और यात्रा सुगम हो सकेगी। जिला प्रशासन इस पर तेजी से काम कर रहा है ताकि भविष्य में यात्रियों को कोई परेशानी न हो।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours