उत्तराखंड परिवहन निगम ने 2027 में होने वाले कुंभ मेले के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार, निगम कुंभ मेला परिसर के भीतर इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना बना रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा हो सके। करीब 150 इलेक्ट्रिक बसें कुंभ क्षेत्र में तैनात की जाएंगी। इसके अलावा, निगम ने कुंभ निधि से 700 नई बसें उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भी भेजा है। वर्तमान में निगम की 400 बसें जर्जर स्थिति में हैं, जिन्हें बदलने की आवश्यकता है। परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक रीना जोशी ने बताया कि पिछले कुंभ मेले में भी बड़ी संख्या में बसों का संचालन किया गया था और इस बार भी यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ी संख्या में बसें चलाई जाएंगी। देहरादून और हरिद्वार में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत 150 इलेक्ट्रिक बसें चलाने का प्रस्ताव है, जिनका संचालन कुंभ मेले में भी किया जाएगा।
उत्तराखंड परिवहन निगम ने 2027 में होने वाले कुंभ मेले के लिए अपनी तैयारियां की तेज
Posted on by M.ADMIN
1 min read
You May Also Like
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
September 23, 2026
बदरीनाथ धाम में DJ पर बवाल, ज्योतिर्मठ ने जताई घोर आपत्ति
September 23, 2026
More From Author
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
September 23, 2026
बदरीनाथ धाम में DJ पर बवाल, ज्योतिर्मठ ने जताई घोर आपत्ति
September 23, 2026

+ There are no comments
Add yours