उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है, जिसके तहत मतदाता सूची को अद्यतन और सत्यापित किया जाएगा। इस प्रक्रिया के तहत, बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन और मैपिंग करेंगे। फिलहाल अभी बीएलओ को एक जिम्मेदारी दी गई है कि वह रेंडम कुछ घरों में जाकर वहां पर मतदाता सूची का सत्यापन कर रहे हैं और लोगों को एसआईआर को लेकर जागरूक कर रहे हैं और तमाम तरह की जानकारियां भी उनको दे रहे हैं। यदि किसी मतदाता का नाम दो जगहों पर है, तो उसे एक नाम चुनना होगा और दूसरा नाम हटवाना होगा। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान, मतदाताओं को अपने मतदान केंद्र पर जाकर अपने नाम की पुष्टि करनी होगी और आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे।
उत्तराखंड में एसआईआर की तैयारी
Posted on by M.ADMIN
1 min read

+ There are no comments
Add yours