न्यू ईयर को लेकर तैयारियां पूरी, शीतलहर को लेकर दिशा-निर्देश

1 min read

उत्तराखंड में नए वर्ष के आगमन को लेकर पर्यटकों की आमद लगातार बढ़ने वाली है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने सभी प्रमुख पर्यटक स्थलों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, आवास और मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखा गया है। क्रिसमस और नए वर्ष की सेलिब्रेशन को लेकर उत्तराखंड में पर्यटक कई पर्यटन स्थलों पर जाते हैं। ऐसे में पर्यटकों को कोई भी सुविधा न हो इसको लेकर सरकार के द्वारा तैयारियां की गई है, जिसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नए वर्ष के अवसर पर राज्य में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, ऐसे में सभी जरूरी तैयारियां पहले से पूरी कर ली गई हैं। ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाने की व्यवस्था से लेकर सरकारी गेस्ट हाउसों में हीटिंग, साफ-सफाई और अन्य सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। राज्य में कड़ाके की ठंड और शीतलहर को लेकर सरकार पहले से सतर्क है। सभी जिलों को कोल्ड वेव एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। सीएम धामी का कहना है कि शीतलहर को देखते हुए जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि जरूरतमंदों को कंबल और गर्म कपड़े उपलब्ध कराए जाएं, रैन बसेरों की नियमित निगरानी नगर निगम और जिला प्रशासन करेगा, जहां बर्फ जमती है, वहां पीडब्ल्यूडी, बीआरओ और अन्य विभाग यह सुनिश्चित करेंगे कि आवागमन बाधित न हो और किसी तरह की दुर्घटना न हो।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours