उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के परेड ग्राउंड में 10वें अंतर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025 का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता राज्य में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लेगेसी प्लान बना रही है और 8 शहरों में 23 अकादमियों का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह सरहानीय प्रयास है कि पिछले 10 साल से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, सभी विभागों की टीमों द्वारा इसमे प्रतिभाग किया जाता है जो राज्य के अंदर खेल प्रतिभाओ को प्रोत्साहन व आगे आने का अवसर प्रदान करेगा, आज देवभूमि उत्तराखंड खेल भूमि के रूप में भी आगे बढ़ रही है। आने वाले समय में और भी अच्छी तरह से प्रदेश की खेलो के प्रति भूमिका रहेगी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस बार प्रदेश के खिलाड़ियों द्वारा 103 पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं सरकार द्वारा लेगेसी प्लान खेलों कों लेकर बनाया जा रहा है साथ ही शीघ्र ही प्रदेश के आठ शहरों में 23 अकादमीयो का निर्माण भी होने जा रहा है, जिससे हजारों खिलाड़ियों को अच्छा प्रशिक्षण भी मिलेगा।
+ There are no comments
Add yours