एवीबीपी राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन देवभूमि उत्तराखंड के परेड ग्राउंड में किया जा रहा है। अधिवेशन का उद्घाटन इसरो के पूर्व चीफ डॉ. एस सोमनाथ ने किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एबीवीपी के युवा काफी ऊर्जावान हैं और देश को ऊर्जावान युवाओं की काफी जरूरत है। खास करके आजकल के युवा स्पेस में अपना भविष्य भी तलाश रहे हैं। भारत के युवा भारत को विश्व गुरु के रूप में देखना चाहते हैं और हमें इसी संकल्प के साथ आगे बढ़ना चाहिए। एबीवीपी का तीन दिवासीय अधिवेशन आज से शुरू होकर 30 नवंबर तक चलेगा, जिसमें देशभर से 1500 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इस कार्यक्रम में समाज, शिक्षा, पर्यावरण, बांग्लादेशी घुसपैठ पर चर्चा होगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours