आज पूरे राज्यभर मे संविधान दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी मे राजधानी देहरादून स्थित पुलिस लाइन मे भी मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे, जहाँ कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। अपने सम्बोधन मे मुख्यमंत्री धामी ने कहा की आज का दिन हम सबको अपने संविधान को याद करने का है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों के अंदर अपने संविधान के प्रति सम्मान का भाव हो इसे एक पर्व के रूप मे मनाने का कार्य किया है। साथ ही कहा कि हमारे देश मे कई ऐसे क़ानून जो गैरजरुरी थे उन्हें खत्म करने का काम भी प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लोगों को त्वरित रूप से न्याय मिले, आसानी से न्याय मिले इसे लेकर मजबूत क़ानून व्यवस्था बनाई गई है। उत्तराखंड राज्य मे भी समान नागरिक संहिता, सख्त नक़ल विरोधी क़ानून, लव जेहाद, मदरसा बोर्ड समाप्त करना हो या अन्य क़ानून जो राज्य मे बनाएं गए हैं। उनका उदेश्य यही है कि राज्य कि अवधारणा के साथ कोई छेड़छाड़ ना करने पाए।
राज्यभर मे संविधान दिवस के उपलक्ष्य मे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
Posted on by M.ADMIN
0 min read

+ There are no comments
Add yours