मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में परिसंपत्तियों के क्रय-विक्रय का वर्चुअल रजिस्ट्रेशन करने के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि परिसंपत्तियों के क्रय-विक्रय का वर्चुअल रजिस्ट्रेशन होने से व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी, समय की बचत होगी और परिसंपत्ति से जुड़े विवाद भी थमेंगे। मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों से वर्चुअल रजिस्ट्रेशन के कार्यों की प्रगति का रिपोर्ट लेते हुए समयावधि में इसका क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित एप्लीकेशन/पोर्टल में इस तरह का प्रावधान किया जाए कि भूमि के क्रय-विक्रय से संबंधित जितने भी दस्तावेज विभिन्न हित धारकों, विभागों, निकायों और एजेंसियों के बीच साझा करने होते हैं, वे सभी दस्तावेज ऑटो मोड पर और पेपरलेस प्रक्रिया से त्वरित गति से साझा हो जाए।
मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में परिसंपत्तियों के क्रय-विक्रय का वर्चुअल रजिस्ट्रेशन करने के संबंध में समीक्षा बैठक
Posted on by M.ADMIN

+ There are no comments
Add yours