उत्तराखंड को राष्ट्रीय खेलों की तर्ज पर होने वाले ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट 2025 की मेजबानी मिली है जिसमें प्रदेश के 43 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वन विभाग की टीम हिस्सा ले रही हैं। उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने इस प्रतियोगिता के शुभांकर हेमू को लांच कर दिया है जो हिम तेंदुए का प्रतीक है।
राजधानी देहरादून समेत कई शहरों के अलग-अलग मैदानों पर खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता का शुभारंभ 12 नवंबर को होगा और इस प्रतियोगिता का समापन 16 नवंबर को किया जाएगा। पांच दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में उत्तराखंड, विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के करीब 5000 खिलाड़ी 300 के करीब खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।
इससे पहले उत्तराखंड ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट 2011 की मेजबानी कर चुका है। इससे पहले 27वें अखिल भारतीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ में हुआ था जिसमें उत्तराखंड ने छठा स्थान प्राप्त किया था जबकि इससे पहले 26 वें संस्करण में भी हरियाणा में हुए आयोजन में प्रदेश को छठा स्थान प्राप्त हुआ था। प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रतियोगिता के शुभांकर लॉन्चिंग पर कहा कि उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर के खेलों की लगातार दूसरी मेजबानी मिली है। इससे पहले साल 2011 में भी राज्य इस प्रतियोगिता की मेजबानी कर चुका है जो वन विभाग में खेलकूद को बढ़ावा देने और वन संवर्धन के लिए काफी आवश्यक है।
+ There are no comments
Add yours