दीपावली के पर्व पर उल्लुओं की सुरक्षा को लेकर वन विभाग अधिक सक्रिय हो जाता है। दीपावली के पर्व पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उल्लुओं की बलि देने की कई जगहों पर प्रथा है। इसके लिए कई बार जंगलों में बड़े पैमाने पर उल्लुओं का शिकार होता है, जिसको देखते हुए वन विभाग के अधिकारियों ने शिकार की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अलर्ट जारी किया है। इसको लेकर वन विभाग के एडिशनल चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन विवेक पाण्डेय ने कहा कि कुछ अराजक तत्व इस समय वन्य जीवों के शिकार का प्रयास करते हैं। खासकर उल्लू जो कि लक्ष्मी जी का वाहन माना जाता है उसका भी इस दौरान अवैध शिकार लोग करते है इस दृष्टि से पूरे प्रदेश में वन विभाग को सतर्क किया गया है। पहले से ही वन विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी कर दी गईहै। लगातार जंगलों नियमित गश्त वन कर्मी कर रहे है। पुलिस प्रशासन और अन्य लोगों से कैसे सहयोग लेना है इसको लेकर कर्मचारियों को पहले से ही जानकारी दी जाती है। इस तरह के कार्यों में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सात कार्रवाई होती है और 7 साल तक की सजा का भी प्रावधान है। उन्होंने इसको लेकर भी कई अन्य बातें भी कहीं हैं।
दीपावली पर उल्लुओं की सुरक्षा को लेकर वन विभाग गंभीर
Posted on by M.ADMIN
You May Also Like
More From Author
Account access and deposit options at casino del sol for real-money play
November 13, 2026
Terms explained for players exploring games at book of the dead casino
November 13, 2026

+ There are no comments
Add yours