देहरादून नगर निगम की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर से सवाल खड़े हुए हैं। देहरादून नगर निगम में छत से दीवार फाड़कर एक कक्ष में चोर घुस आया। ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। सवाल उठ रहें हैं कि कहीं दस्तावेज चुराने का तो चोर कोशिश नहीं कर रहा था। नगर निगम अब इस मामले की जांच कर रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी गैलरी से होकर सीढ़ियों के रास्ते छत पर पहुंचा था। वहां से रोशनदान का शीशा तोड़कर भूमि अनुभाग के अधिकारी कक्ष में दाखिल हुआ। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, चोर फाल्स सीलिंग तोड़ते समय नीचे गिर गया और घबराकर वहां से भाग निकला। हालांकि वह किसी कीमती सामान की चोरी नहीं कर सका, लेकिन कार्यालय को नुकसान पहुंचा है।
नगर निगम की छत फाड़कर चोरी करने कक्ष में घुसा चोर, CCTV में कैद हुई चोरी की पूरी वारदात
Posted on by M.ADMIN

+ There are no comments
Add yours