युवा कल्याण एवं खेल मंत्री रेखा आर्या ने दी जानकारी, सरदार बल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित होंगे कई कार्यक्रम
उत्तराखंड में
सरदार बल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर प्रदेश सरकार कई कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। युवा कल्याण एवं खेल मंत्री रेखा आर्या ने इसको लेकर मीडिया को जानकारी दी। इस दौरान विशेष प्रमुख खेल सचिव, खेल निदेशक भी मौजूद रहे। रेखा आर्या ने कहा कि आगामी 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा एकता मार्च के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि MY Bharat पोर्टल के माध्यम से युवा इसमें प्रतिभाग कर सकते हैं।
मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पहले चरण में 6 अक्टूबर से MY Bharat पोर्टल पर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
द्वितीय चरण में 31 अक्टूबर से 16 नवंबर तक 13 जनपदों में एकता मार्च निकला जाएगा, जो 3 दिन चलेगा, यह यात्रा 8 से 10 किमी की होगी। इसके साथ ही तीससे चरण में यात्रा का समापन 26 नवंबर से 3 दिसंबर तक होगा, जिसमें 152 किमी पद यात्रा होगी, जोकि गुजरात में होगी और इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा।
+ There are no comments
Add yours