उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में केंद्रीय टीम का स्थलीय निरीक्षण, जल्द आएगी पीडीएनए की टी
उत्तराखंड में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए पहुंची केंद्रीय टीम ने प्रदेश के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया और आपदा में क्षति का जायजा लेकर टीम अब केंद्र को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। केंद्रीय टीम ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर बैठक भी की। उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने ने बताया कि जल्द ही Post-Disaster Needs Assessment के लिए भी केंद्र की टीम उत्तराखंड आएगी। पीडीएनए की टीम द्वारा उत्तराखंड में क्षति के आकलन के बाद केंद्र सरकार की ओर से धनराशि स्वीकृत कर जारी की जाएगी। आपको बता दें कि किसी प्राकृतिक आपदा के बाद हुई भौतिक क्षति, आर्थिक नुकसान और पुनर्निर्माण आवश्यकताओं का पीडीएनए व्यापक मूल्यांकन करती है। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि इस वर्ष पिछले कुछ सालों की तुलना में काफी अधिक बारिश हुई है, इसलिए नुकसान भी काफी ज्यादा हुआ है। राज्य ने धराली तथा थराली जैसी भीषण आपदाओं का सामना किया है।
+ There are no comments
Add yours