नवरात्रि से मिलेगा जीएसटी का तोहफ़ा: अब सिर्फ 5% और 18% स्लैब

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को एक बड़ा तोहफा दिया है। जीएसटी के स्लैब में बदलाव कर इसे 5% और 18 प्रतिशत किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा यह निर्णय लेने पर उत्तराखंड के पूर्व वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को आगामी त्योहारों का तोहफा दिया है। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत ही अच्छा फैसला लिया है। उन्होंने लाल किले के प्राचीर से कहा था कि जीएसटी में फिर बदलाव होगा। प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने जीएसटी काउंसिल के फैसले को ऐतिहासिक और जनता को राहत देने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देशवासियों को बड़ा तोहफ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला किसानों, आमजन, मध्यम वर्ग, एमएसएमई और रोजगार से जुड़े लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगा। यह बदलाव 22 सितंबर से लागू होगा, जिसे उन्होंने नवरात्रि और त्योहारों पर जनता के लिए सरकार का तोहफ़ा बताया। प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साहसिक और ऐतिहासिक निर्णयों की मिसाल है। पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि ये कदम उद्योगों को फायदा देने वाला है रोजगार के अवसर और बढ़ेंगे और जहां व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा में पहले 18% जीएसटी लगता था वहां 0% कर दिया है। बहुत सी ऐसी वस्तुएं हैं जिन पर जीएसटी हटाकर बहुत काम किया गया है। उन्होंने किसानों को लेकर कहा कि ट्रैक्टर और उसके उपकरणों पर अब 5% जीएसटी लगेगा सिंचाई प्रणाली में पहले 12% लगता था अब उसे पर 5% जीएसटी कर दिया गया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours