कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर सचिवालय में हुई बैठक

 

हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर सीएम धामी ने अधिकारियों के साथ सचिवालय में बैठक की। हरिद्वार में 2027 में कुंभ मेले का आयोजन किया जाना है। बैठक में राज्य के संबंधित जनप्रतिनिधि और आलाधिकारी मौजूद रहे। कुंभ 2027 में धामी सरकार संतो के मार्गदर्शन में कुंभ की व्यवस्था को ओर पुख्ता करने जा रही है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कुंभ 2027 श्रद्धालुओं को भव्य, ऐतिहासिक, सुविधाजनक, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की रूप रेखा तैयार की जा रही है। सीएम धामी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए मूलभूत सुविधा के साथ उनको हर संभव व्यवस्था देना का ढांचा तैयार किया जा रहा है, जिससे मेले के लिए निर्माण कार्य तेजी से हो सके।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours